जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग और स्पार्क के सहयोग से एलुमनाई एसोसिएशन के तहत अल्मा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में स्मिता साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित था कि क्या टेक्नोलॉजी हमारी प्रेरणा या गुरु है और क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें रूढ़िवादी व उबाऊ सोच की तरफ ले जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज और यहिया इब्राहिम द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत कर किया गया। इस दौरान स्मिता साहू ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें अकादमिक व पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सत्र के अंत में एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दु...