जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा: आदिबासि कुड़मि समाज कांशिडीह महिला समिति के द्वारा आगामी करम परब के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की महिलाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करम परब को पारंपरिक रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के निर्णय हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य "करम परब" एवं करम अखड़ा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी नौ दिन का 'जावा उठाव' करम परब का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 14 सितंबर की सुबह 9 बजे "जवा उठाव" कार्यक्रम तथा 22 सितंबर शाम 4 बजे करम डाली को विधिवत पुर्वक पूजने के पश्चात रातभर सांस्कृतिक करम नाच के माध्यम से ...