Jamshedpur News: करम गीतों से गूंजा शहर, मांदर की थाप पर रातभर थिरके लोग
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपराओं के प्रतीक करम पूजा का आयोजन पूरे जमशेदपुर में श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में करम देवता की पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। प्रकृति, श्रम, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला यह पर्व पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल लेकर आया।इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की लंबी आयु, सुख-शांति और मंगलमय भविष्य की कामना से करम देवता की आराधना की। कुंवारी कन्याओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से करम डाली की पूजा की। सीतारामडेरा में उरांव समाज के विभिन्न आखड़ों और सार्वजनिक समितियों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन किए गए। सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.