जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। करनडीह सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के सामने मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। अपर उपायुक्त, बीडीओ, अंचल अधिकारी और जिला परिषद के अभियंता ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन यादव, पंचायत की मुखिया सीनी सोरेन, सरस्वती टुडू और ग्राम प्रधान मौजूद थे। निरीक्षण के बाद तय किया गया कि समस्या के समाधान के लिए बुधवार को ग्राम सभा होगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। एनओसी मिलने के बाद जमा पानी निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamtara News: दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत ने पूजा समितियों के साथ की बैठक पूजा के बाद प्रशासन...