जमशेदपुर, जुलाई 2 -- Jamshedpur News: करनडीह क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक बार फिर नाली को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों से फ्लैटों का गंदा पानी बह रहा था। गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से नाराज लोगों ने नाली जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नाली का समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- चंदनडीह मोहल्ला में नाली जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...