जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: बिजली विभाग की गम्हरिया ग्रिड में करंट से झुलसे लाइनमैन जॉनी पीटर (35) की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 8-9 अक्तूबर की देर रात की है। जॉनी मूल रूप से गोईलकेरा का रहने वाला था और गम्हरिया ग्रिड में लाइन मैन का काम करता था। जानकारी के अनुसार, घटना की रात ग्रिड में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया था। जॉनी उसे भगाने के लिए डंडा लेकर उसकी ओर भागा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...