जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट की ओर से बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर परिणामों पर जोर दिया गया।कोलकाता से पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केपी वर्मा ने कॉक्लियर इंप्लांट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुनने में गंभीर परेशानी वाले बच्चों में इसका बेहतर परिणाम पाने के लिए कम उम्र में इंप्लांट कराना जरूरी है। उनके अनुसार, नौ महीने से पांच वर्ष की उम्र के बीच यह प्रक्रिया कराने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जबकि अधिक उम्र में इसका प्रभाव कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि वे सालाना 80 से 100 कॉक्लियर इंप...