जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: कमलपुर के ओड़िया मौजा स्थित खदान के संचालक नवीन कुमार सिंह ने 7 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, कर्मचारियों को धमकाने और खनन कार्य बाधित करने का आरोप लगाया है। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर कमलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, ओड़िया मौजा के लायाडीह टोला स्थित खाता संख्या 624, प्लॉट संख्या 1988 में आठ एकड़ क्षेत्रफल वाली खदान का खनन पट्टा अक्तूबर 2027 तक वैध है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा खदान संचालन के एवज में रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की जाती थी। शिकायतकर्ता ने लक्ष्मीपद मुर्मू, रंजीत मुर्मू, बुलेट हेंब्रम, श्रीराज मुर्मू, गिरीनाथ मुर्मू, परशुराम मुर्मू और द्विजपद मुर्मू समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। नवीन कुमार सिंह का आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व तीन लाख रुपये...