जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: पटमदा। पटमदा के हथियाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बोड़ाम-पटमदा प्रीमियर लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शनिवार को ग्रुप-बी के छह मुकाबले खेले गए। कमलपुर क्लासिक ने तीन में से दो मैच जीतकर बेहतर रन रेट के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-1 के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, विराट इलेवन ने भी तीन में दो मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया और क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। दिन के मुकाबलों में कमलपुर क्लासिक के ऑल इंडिया आइकन विश्वरूप होता ने दो अर्धशतकीय पारियां खेलकर शानदार प्रदर्शन किया। विराट इलेवन के पार्थ गोप और विश्वरूप होता को दो-दो मैचों में, जबकि चंदना इलेवन के अनूप महंती और ब्रो एंड ब्रदर्स इलेवन के लक्की सिंह को एक-एक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- J...