जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: कदमा शास्त्रीनगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद, हमले की वजह और आरोपियों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है। मामले में साहदेव साव (19) के बयान और आवेदन के आधार पर विनय राय और उसके भाई अरविंद राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर पांच के पास हुई थी। साहदेव साव दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने गली में विनय राय और अरविंद राय के बीच विवाद होते देखा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कदमा में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला आरोप है कि धक्कामुक्की के दौरान दोनों उनकी ओर आए और इसी बीच विनय राय ने धारदार हथियार से साहदेव के माथे पर वार कर दिया। ह...