जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: कदमा व सोनारी क्षेत्र के नागरिकों ने मानगो-डिमना रोड पर स्थित नवनिर्मित आधुनिक एमजीएम अस्पताल तक मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। स्थानीय निवासी ए. वेंकटेश्वर राव ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्तमान में स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एकमात्र परिवहन साधन ऑटो-रिक्शा है, जो न तो सुरक्षित है और न ही पर्यावरण अनुकूल। शहर के अन्य क्षेत्रों में मिनी बस सेवा उपलब्ध है, पर कदमा-सोनारी में यह सुविधा नहीं है। नागरिकों का कहना है कि मिनी बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद परिवहन मिलेगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से ...