जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष पूजा पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश देगी। कमेटी की ओर से काल्पनिक थीम पर इको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 40 फीट ऊंचे और 60 फीट चौड़े पंडाल को आकर्षक रूप देने में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए कारीगर जुटे हैं। करीब आठ लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे पंडाल के सामने विशेष गार्डन बनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। गार्डन के बीच करीब 20 फीट ऊंचा फव्वारा भी लगाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। कमेटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा ...