Jamshedpur News: कदमा में लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण
जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ टाटा स्टील के लैंड विभाग ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कंपनी की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कराया। कार्रवाई के दौरान लैंड विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील की ओर से नर्सरी प्रबंधन को पहले ही अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके लिए निर्धारित समय-सीमा भी तय की गई थी। समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कंपनी ने खुद कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार को बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा। कार्रवाई की निगरानी लैंड विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल अभियान पूरा होने के बाद ही हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.