जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के गणेश पूजा मैदान के पीछे स्थित एक घर में रविवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद के अलावा गैस सिलेंडर और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान भी ले गए। घटना के बाद घर में रह रही मां-बेटी के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, पार्वती अपनी बेटी के साथ घर में रहती हैं। उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। रविवार देर रात मां-बेटी घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें दरवाजे की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने घर की जांच की तो सामान बिखरा हुआ मिला। छानबीन करने पर पता चला कि घर से कई जरूरी चीजें गायब हैं।चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद के अलावा गैस सिलेंडर, राशन और खाना बनाने के...