जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची एक महिला द्वारा आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने गहने खरीदने के बहाने दुकानों में प्रवेश किया और सामान देखने के दौरान पायल व नथिया लेकर फरार हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। कदमा थाने में मामले की शिकायत की गई। जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची। उसने दुकानदार से कई तरह के आभूषण दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने पायल पसंद करने की बात कही और गहने देखने लगी। इसके बाद वह माणिक चंद ज्वेलर्स पहुंची और वहां भी ग्राहक बनकर आभूषण दिखाने को कहा।दुकानदार के अनुसार, गहने देखने के दौरान महिला ने मौका पाकर पायल और नथिया अपने कब्जे में ले ली और दुकान से निकल गई। घटना की जानकारी मिलने क...