जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के टेल्को निवासी कथक नृत्यांगना देबांजली रॉय चौधरी ने पुरी में आयोजित जगन्नाथ नृत्य उत्सव 2026 में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता की सांस्कृतिक संस्था नृत्य कुंज द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित नृत्य उत्सव में देबांजली को विशिष्ट अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में छह राज्यों के कलाकारों ने भाग लेकर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन किया।देबांजली रॉय चौधरी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत भावपूर्ण कृष्ण वंदना से की। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित इस प्रस्तुति में उन्होंने कथक की भावाभिव्यक्ति और नृत्य की सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...