Jamshedpur News: ओल्ड पुरुलिया रोड में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड में शुक्रवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझाया। कुछ देर की कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो के जवाहरनगर और आजादनगर क्षेत्र से जुड़ा इलाका है। आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.