Jamshedpur News: ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर लगाया गया। कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की पहल पर आयोजित शिविर में 24 असहाय बुजुर्गों के रक्त नमूने लेकर कोलेस्ट्रॉल स्तर की जांच की गई। इस दौरान कमलेश ने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं, दिल को सुरक्षित रखें संदेश के साथ बुजुर्गों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर दास और अंजलि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नि:शुल्क हृदय जांच शिविर लगाया यह भी पढ़ें- Bokaro News: विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- टाटा भेलाटांड़ कोलियरी में वर्ल्ड हार्ट डे पर सेमिनार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.