जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं और हाल ही में राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंकिता भकत ने कोल्हान विश्वविद्यालय से माइग्रेशन का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की उदासीनता से निराश होकर उन्होंने असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया है। अंकिता ने 2020 में बांग्ला ऑनर्स में दाखिला लिया था, लेकिन ओलंपिक की तैयारियों और कोविड के कारण वे परीक्षाएं नहीं दे सकीं। पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को कई बार ई-मेल और पत्र लिखकर विशेष परीक्षा की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके विपरीत, देश के छह अन्य विश्वविद्यालयों ने उन्हें विशेष परीक्षा और छात्रवृत्ति का प्रस्ताव दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तीरंदाज अनीता पोड़वाल ने...