जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददातासामाजिक कार्यकर्ता अप्पु तिवारी को ऑल इंडिया ड्राइवर संघ के जिला संयोजक बनाया गया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष परविंदर पाण्डेय ने शनिवार को अप्पू तिवारी को संघ की सदस्यता दिलाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें जिले के ड्राइवरों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दिलाया गया। जिम्मेदारी मिलने पर अप्पू तिवारी ने कहा कि संघ ने उन्हें जो सम्मान और दायित्व दिया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। ड्राइवरों के अधिकार, सम्मान और हक की आवाज बनने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। जमशेदपुर के ड्राइवर संघ के सदस्यों एवं सहयोगियों ने अप्पू तिवारी का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...