जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चर्च स्कूल, बेल्डीह में 'फ्रैंक एंथनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के कई प्रमुख स्कूलों के छात्रों ने अपनी तर्कशक्ति एवं वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में केपीएस कदमा (टीम जी) विजेता बनी, जबकि केपीएस मानगो (टीम सी) उपविजेता रही। बेस्ट स्पीकर का खिताब सृजिता दास (केपीएस कदमा) ने जीता, जबकि रनर-अप बेस्ट स्पीकर हुजैफा अहमद (लोयोला स्कूल) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उप-प्राचार्य प्रोमिला जोशुआ के स्वागत भाषण से हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. राजकुमारी घोष, डॉ. शकीबुर रहमान खान और शालिनी ओझा शामिल थीं। अंत में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सुनेमी दुर्गे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल बना ताइक्वांडो का ओवरऑल चैंपियन य...