जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: पटमदा। एसएस 2 हाई स्कूल पटमदा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एसएमसी का गठन, सदस्यों का चयन तथा उनकी जिम्मेदारियों का निर्धारण करना है। इसके साथ ही विद्यालय के समग्र विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने सभी अभिभावकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह प्लस...