जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने डोबो और कदमा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी तंत्र की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों की जांच करने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए चेकपोस्ट पर जांच की प्रक्रिया का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और निगरानी व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...