जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग पॉइंट और चेकनाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग कराई तथा मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों तथा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए। आम लोगों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए और किसी को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: लंबित विवेचना जल्द निपटाएं, त्योहारों पर रखें कड़ी नजर : एसएसपी पुलिसकर्मियों को सतर्कता क...