जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब पांच ग्राम की सोने की चेन झपट ली। सबसे हैरत की बात यह है कि घटनास्थल एसएसपी कार्यालय से महज 100 मीटर दूर है। कुछ ही सेकेंड में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़िता चंदना दास सोनारी की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पोती बाहर से आई है। उसे घुमाने के लिए वह शुक्रवार शाम जुबली पार्क गई थीं। पार्क में घूमने के बाद दोनों जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास स्थित एक फूड स्टॉल पर चाउमिन खाने पहुंचीं। उन्होंने चाउमिन का ऑर्डर दिया और इंतजार करने लगीं। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चला रहा युवक वाहन स्टार्ट कर बैठा रहा...