जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को सोनारी निवासी एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। महिला के अनुसार, उसके बेटे ने 26 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका आरोप है कि बेटे का एक युवती से प्रेम संबंध था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की। युवती भी सोनारी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का दावा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत से संबंधित कॉल डिटेल, फोटो और वीडियो पुलिस के पास मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक युवती और उसके परिजनों से पूछताछ नहीं की गई है.

महिला की परेशानी महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद से ...