जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राजीव रंजन ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची में नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों की जानकारी साझा की गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित डेटा उपलब्ध कराया गया। ताकि वे अपने स्तर से इसकी समीक्षा कर सकें और मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें।

बैठक में चर्चा डीसी ने कहा कि नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करेंगे। आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के संबंध में उन्हें अवगत कराएंगे। बैठक में सभी मतदान केंद्रों के वैसे मतदाताओं की बूथवा...