जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जन आंदोलन एकजुटता मंच की ऑनलाइन बैठक में सोमवार को उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया। मंच का कहना है कि एसआईआर की पूरी नीति तो प्रशासन नहीं बदल सकता, लेकिन उपायुक्त के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों में जनता को हो रही परेशानियों को दूर किया जा सकता है।बैठक में तय हुआ कि उपायुक्त से मुलाकात कर जनता की कठिनाइयों को रखा जाएगा और समाधान के लिए ठोस सुझाव भी दिए जाएंगे। ज्ञापन तैयार करने की जिम्मेदारी मंथन और सुमित राय को सौंपी गई है। सदस्यों से कहा गया है कि ज्ञापन का प्रारूप व्हाट्सएप पर साझा किया जाए, ताकि सभी सुझाव दे सकें।मंच ने सभी सदस्यों से अपील की है कि सोमवार को 12 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ताकि अधिक से अधिक उपस्थिति से प्रशासन पर सकारात्मक असर पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...