जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को बीएलओ के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के चयनित मतदान केंद्रों के बीएलओ से क्षेत्रीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीएलओ की जिम्मेदारियाँ उपायुक्त ने सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर घर-घर भ्रमण करने का निर्देश दिया। प्रत्येक मकान का वास्तविक अथवा नोशनल हाउस नंबर दर्ज करते हुए परिवारवार सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

निर्धारित प्रपत्रों का समर्पण उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 समेत निर्धार...