जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अनमैप्ड और विसंगति वाली मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई के नोटिस जारी करना शुरू हो गया है। पूर्वी सिंहभूम के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 अगस्त से सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी पढ़ें- दावा-आपत्ति नोटिस को लेकर डीसी ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षणसुनवाई प्रक्रिया का विवरण सुनवाई के लिए विधानसभावार 44 अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें छह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उनके सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हैं। इन सभी को प्रतिदिन तीन पालियों में कुल 150-150 मतदाताओं के मामले की सुनवाई करनी है। इतने अधिकारियों और मतदाओं के बैठने की समस्या को देखते हुए अलग-अलग भवनों व कमरों का इ...