जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्र दीपांशु सिंह ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। दीपांशु ने कुल चार पदक अपने नाम किया है और देश के साथ-साथ शहर का मान भी बढ़ाया है। संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित एशियन मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में दीपांशु ने दो स्वर्ण, एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। अंडर-21 बालक वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपांशु ने लेजर रन की व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। बायथल स्पर्धा में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ट्रायथल की टीम स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत के करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दीपांशु वर्कर्स ...