Jamshedpur News: एलिवेटेड कोरिडोर पर 3 जगह होगी चढ़ने और उतरने की सुविधा
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एनएच-33 पर जमशेदपुर में बनाए जा रहे एलिवेटेड कोरिडोर पर तीन जगह चढ़ने-उतरने की सुविधा होगी। इसके लिए रैम्प का निर्माण शुरू कर दिया गया है। भारी वाहन भी तीनों जगह चढ़-उतर सकेंगे। ये तीनों रैम्प एलिवेटेड कोरिडोर के आरंभ और अंत वाले सिरे के अतिरिक्त हैं। इनमें से एक रैम्प पारडीह की ओर से आने के क्रम में पारडीह चौक से करीब 100 मीटर आगे, दूसरा वसुंधरा एस्टेट के पास जो डिमना चौक से 300 मीटर पहले होगा और तीसरा बालीगुमा पुल के तुरंत बाद उस पार बन रहा है। तीनों जगहों पर एक ओर से चढ़ने और दूसरी ओर से उतरने की सुविधा होगी। इससे जिन वाहनों को नीचे आना या ऊपर चढ़ना होगा, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही पारडीह और डिमना गोलचक्कर पर यातायात बाधित नहीं होगा।
एलिवेटेड कोरिडोर की लंबाई और लागत यह एलिवेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.