Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मेले में विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए एक हजार से अधिक युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंध समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की और युवाओं के कौशल व साक्षात्कार के आधार पर उनका चयन किया। कॉलेज प्रबंधन का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस सफल आयोजन से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है और भविष्य में भी ऐसे मेलों के आयोजन की उम्मीद जताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.