जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। वह मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।छात्रा के अनुसार, बारिश के कारण परिसर में जगह-जगह पानी जमा था। परीक्षा केंद्र का निर्धारित गेट बंद होने के कारण वह दूसरे रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान पानी से गुजरते समय अचानक उसे तेज करंट लगा और वह जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों और छात्रों ने उसे संभाला। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद छात्र नेताओं में आक्रोश है। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में पहले भी करंट लगने की घटना हो चुकी ह...