जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, जमशेदपुर में मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं कर्मचारियों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करना था।शिविर में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित कुल 230 लोगों की आंखों की जांच की गई। आधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीक के माध्यम से नेत्रों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सुझाव दिए गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम नेत्र विभाग द्वारा नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...