जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित एलआईसी के डिवीजनल ऑफिस की दूसरी मंजिल पर शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने कांफ्रेंस हॉल समेत कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग में 45 एसी, करीब 20 लैपटॉप, सैकड़ों कंप्यूटर, फर्नीचर, स्मार्ट बोर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। एक दर्जन दमकल के अभियान के बाद सुबह लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। एलआईसी प्रबंधन के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, हादसे में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान बताया है। हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग रात करीब सवा दो बजे लगी। एलआईसी भवन से धुआं और आग की लपटें निकलते देख पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना एलआईसी अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग और ट...