जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एवं एमबीए गोलगप्पा वाला के संचालक बजरंग प्रसाद ने सोनारी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य मनीष सिंह तथा अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी देकर दुकान बंद कराने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद न्यायालय ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही शिकायत में नामजद आरोपियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने मनीष सिंह से 1.70 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप के अनुसार, इस राशि पर प्रति माह 10 प्रतिशत ब्याज तय किया गया था। साथ ही सुरक्षा के नाम पर उनसे दो हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक भी ले लिए गए।

मूलधन से अधिक भुगतान का दावा बजरंग प...