जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबकर मौत के मामले में आरोपी डॉ. यश बरछा शुक्रवार शाम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से अपने पिता के साथ टेंपो में सामान लादकर बाहर निकल रहा था, इस बीच हॉस्टल के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने सामान बाहर ले जाने के लिए लिखित अनुमति मांगी। इसको लेकर डॉ. यश, उनके पिता और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी हुई। इसके बाद जब वे आगे बढ़े तो कॉलेज के पास बने बैरियर पर उन्हें दोबारा रोक दिया गया। यह घटना शाम करीब पांच बजे की है। मामले की जानकारी प्राचार्य, वार्डन समेत अन्य अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों ने बिना लिखित अनुमति हॉस्टल से कोई भी सामान बाहर नहीं जाने देने का फैसला किया। इसके बाद सामान से लदे टेंपो को वापस हॉस्टल ले जाया गय...