Jamshedpur News: एमजीएम में मरीज की मौत के बाद बवाल, इलाज में लापरवाही का आरोप
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती 61 वर्षीय कानू चक्रवर्ती की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ओल्ड सीतारामडेरा निवासी मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। देर रात तक चौथी मंजिल स्थित मेडिसिन वार्ड में परिजन जिम्मेदारी तय करने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। मृतक की छोटी बेटी सिंजा चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पिता पिछले चार वर्ष से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। पहले निजी अस्पतालों में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और वे बालीगुमा स्थित बीपीसीएल में कार्यरत थे। करीब एक माह पहले लीवर में पानी भरने की समस्या बढ़ने पर उनका एमजीएम अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.