Jamshedpur News: एमजीएम में डॉक्टरों का इंतजार करती रही प्रसूता, ऑटो में ही हुआ प्रसव
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल परिसर में शनिवार को जुगसलाई की नेहा परवीन का प्रसव ऑटो में ही हो गया। वह अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों के आने का इंतजार कर रही थीं। परिजनों के अनुसार, गायनी इमरजेंसी से सहायता मिलने से पहले ही ऑटो में प्रसव हो गया। जानकारी के अनुसार, महिला को पहले जुगसलाई सीएचसी और सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां परिजनों को बताया गया कि खून की कमी के कारण ऑपरेशन करना पड़ सकता है और इसमें जोखिम भी है। परिजनों के अनुसार, उनसे लिखित सहमति देने को कहा गया, जिसके बाद वे महिला को ऑटो से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की भतीजी निगार परवीन ने बताया कि मरीज को ऑटो में ही नीचे बैठाया गया था। डॉक्टर को बुलाने के लिए परिजन दो बार ऊपर-नीचे गए, लेकिन तत्काल कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ऑटो चालक भी डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.