जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित आर्थो ओपीडी के बाहर मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एक छोटा सांप घुस आया। यह देख मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना होमगार्ड जवानों को दी गई। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां भोजन वितरित कर रहे कैंटीन कर्मचारियों की मदद से सांप को बाहर निकाला। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...