जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल को डिमना के नए भवन में शिफ्ट हुए एक साल हो गया, लेकिन अब तक सरकारी सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन नहीं लग सकी है। स्वास्थ्य मंत्री के एमजीएम दौरे के दौरान इन मशीनों को लगाने का आश्वासन दिया गया था। सरकारी मशीन नहीं होने से गंभीर मरीजों की जांच के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ रहा है। जांच महंगी होने के कारण कई गरीब मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद भी सीटी स्कैन और एमआरआई नहीं करा पाते हैं। एमजीएम में सरकारी सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाने के लिए जगह पहले ही आरक्षित की जा चुकी है। सीटी स्कैन के लिए निर्धारित जगह पर एक निजी कंपनी ने अपनी मशीन लगा दी है, लेकिन सरकारी मशीन अब तक नहीं लग पाई है। पहले राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय स्तर से मशीन लगाने की बात थी। बाद में इसकी जिम्मेदारी एमजीएम अस्पताल को ही दी...