जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक के पहले तक एलिवेटेड रोड (ऊपरी पथ) बनाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री तथा पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।

यातायात की बढ़ती जरूरतें सरयू राय ने कहा कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज से डिमना लेक और पटमदा जाने वाली सड़क दलमा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से होकर गुजरती है। वन क्षेत्र होने के कारण सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं है, जबकि इस मार्ग पर लगातार यातायात बढ़ रहा है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एलिवेटेड रोड का निर्माण सबसे व्यवहारिक विकल्प होगा।

निर्माण कार्य की स्थिति उन्होंने बताया कि डिमना चौक से एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है...