जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग में कालेज प्रबंधन ने गुरुवार को 2024 और 2025 बैच के 17 सीनियर छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया। कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि हॉस्टल में रैगिंग या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, हॉस्टल की निगरानी और रैगिंग रोकने के लिए भी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। सभी टीमों को अलग-अलग समय में हॉस्टल का निरीक्षण कर नियमित रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया। विशेषकर रात को हॉस्टल में औचक निरीक्षण पर जोर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...