जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल अब सिर्फ हड्डी रोग के इलाज और फ्रैक्चर पर प्लास्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि कूल्हे और घुटने का जोड़ भी बदलने लगा है। अस्पताल में कूल्हे और घुटने के कृत्रिम अंगों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कृत्रिम अंगों की आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से कोटेशन मांगा है, ताकि अस्पताल में पूरे वर्ष कृत्रिम अंग उपलब्ध रह सकें। इससे हड्डी रोग विशेषज्ञों को आपात स्थिति में मरीज के लिए कृत्रिम अंग बाजार से मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खरीद में ऑपरेशन के इंस्ट्रूमेंट, बाइपोलर इम्प्लांट, कटिंग और ड्रिलिंग उपकरण, बॉल-सॉकेट, इम्प्लांट ट्रायल, मेडिकल ग्रेड प्लास्टिक समेत अन्य जरूरी संसाधन शामिल हैं। कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल में कूल्हे और घुटने का जोड़ बदलने की सु...