Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में पानी का संकट, मरीज बाल्टी लेकर पहुंचे शौचालय
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में पिछले चार-पांच दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। बोरिंग खराब होने के बाद रविवार को टंकी में पानी पहुंचाने वाले पंप में भी खराबी आ गई। इससे अस्पताल की कुछ टंकियों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका। नतीजतन कई मंजिलों के शौचालयों में पानी की किल्लत हो गई। रविवार सुबह मरीजों और उनके परिजनों को बाल्टी लेकर शौचालय जाते देखा गया। पानी की कमी के कारण कुछ शौचालय गंदे हो गए हैं और उनसे दुर्गंध आने लगी है। मरीजों के परिजन तो दूसरी मंजिलों पर जाकर शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन मरीजों को इससे काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: छह माह से बंद ओपीडी का वॉशरूम, खुले में पेशाब करने को मजबूर मरीज चार-पांच दिन बीतने के बाद भी बोरिंग की समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानी बढ़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.