Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर हंगामा
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बाद में सुरक्षा कर्मियों के हस्तक्षेप और उपाधीक्षक के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। सोनारी निवासी सुरबाला देवी ने बताया कि वह पिछले दो साल से अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं। उनका कहना है कि कई बार अस्पताल आने के बावजूद उन्हें हर बार कुछ दिन बाद आने के लिए कह दिया जाता है। लीलावती कुंभकार ने बताया कि उन्होंने जनवरी में जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है। हर बार काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। वहीं, माजबीन आफरीन ने भी बताया कि उन्होंने जनवरी में आवेदन किया था, लेकिन मंगलवार दोपहर तक उन्हें जन्म प्रमाणपत्र नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.