जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । 20 जुलाई को भर्ती एवं सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण होने की शिकायत पर शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में डॉक्टर से मिलने की बात पर विवाद हो गया। गायनिक वार्ड में भर्ती एक मरीज काजल कुमारी के परिजनों ने डॉक्टर से मिलने नहीं देने पर हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात महिला होमगार्ड जवान द्वारा जब इसकी सूचना पुरुष जवानों को दी गई तो जवानों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा। इस दौरान होमगार्ड जवानों एवं सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह लकड़ी टाल निवासी मनीष शर्मा (29) व मरीज के बिहार निवासी पति मिथिलेश कुमार (25) के बीच बहस के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद हाथापाई हो गई और मामला बढ़ने पर होमगार्ड जवानों ने लाठी से उन दोनों की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इसकी सूचना ...