जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एनएच-33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी में बुधवार देर रात बैक कर रहे एक ट्रक ने पीछे से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग सुरक्षित बच गए, जबकि वाहन का अगला हिस्सा और एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन बोलेरो सवार लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खराब सड़क के कारण ट्रक रुक गया, जहां चालक मौके से फरार हो गया।बोलेरो चालक ट्रक को वापस आसनबनी ले आया, जहां गुरुवार दोपहर तक वाहन ग्रामीणों के कब्जे में रहा। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बोलेरो सवार छातर पहाड़िया ने बताया कि वे एमजीएम अस्पताल में भर्ती अपनी बहन के लिए भोजन लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ...