जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर टेंथ माइल स्टोन होटल के पास अपराधियों ने कदमा निवासी निखार सबलोक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। साथियों ने निखार को तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखार को चार गोलियां लगी है। सूचना पाकर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार निखार होटल में एक मीटिंग कर बाहर निकल रहा था तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...